जनसेवाजाँजगीर -चाँपा

डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब चांपा ने किया चिकित्सकों का सम्मान, सेवा और समर्पण को किया नमन

लायन भवन में आयोजित सम्मान समारोह में शहर के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों का पुष्पगुच्छ, श्रीफल और स्मृति उपहार देकर किया गया अभिनंदन।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चांपा

डॉक्टर्स डे के अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 C की स्थानीय इकाई लायंस क्लब चांपा द्वारा लायन भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित, अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों को एक मंच पर आमंत्रित कर उनके चिकित्सा सेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

चिकित्सकों का किया गया अभिनंदन

लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने सभी चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमाला से स्वागत किया। साथ ही श्रीफल और मेवा पैकेट भेंट कर उनके सेवा, समर्पण और समाज के प्रति योगदान का सम्मान किया गया।

इन चिकित्सकों का हुआ सम्मान

समारोह में डॉ. व्ही.के. अग्रवाल (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. के.पी. राठौर (शिशु एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. जी.पी. दुबे (पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी), डॉ. श्रीमती शरद बिरथरे (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. विश्वनाथ बिरथरे (जनरल फिजिशियन), डॉ. योगेंद्र शर्मा (जनरल फिजिशियन), डॉ. अतुल राठौर (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. धनेश्वरी जागृति (दंत रोग विशेषज्ञ) को सम्मानित किया गया।

लायंस क्लब पदाधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी (अधिवक्ता एवं जोन चेयरपर्सन), रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल, सचिव लायन वासुदेव चंद देवांगन, कोषाध्यक्ष लायन राजेश अग्रवाल के.सी., चेयरमैन लायंस एजुकेशनल सोसायटी लायन रामप्रपन्न देवांगन, एमजेएफ डॉ. संतोष कुमार अग्रवाल तथा लायन विनोद कुमार अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संचालन और आभार

कार्यक्रम का संचालन क्लब अध्यक्ष ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन क्लब सचिव ने व्यक्त किया। सम्मान समारोह का समापन स्वल्पाहार के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button